उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी, व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर हैक हुए खाते से वापस कराए ₹18,000

जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई साइबर ठगी की आंशिक रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है

कानपुर देहात। जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई साइबर ठगी की आंशिक रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है। दरअसल, कस्बा व थाना शिवली निवासी सौरभ यादव पुत्र शिव सिंह यादव को एक साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध (.apk) फाइल भेजी थी, जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और ठग ने उनके बैंक खाते से ₹39,000 पार कर दिए। पीड़ित द्वारा 17 मई 2026 को शिवली थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर की गई शिकायत के बाद, प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर की टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित प्रयास के जरिए ठगे गए रुपयों में से ₹18,000 की धनराशि आज 12 जून 2026 को शिकायतकर्ता के खाते में सुरक्षित वापस करा दी है। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित सौरभ यादव ने शिवली पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने जनहित में अपील की है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

AD
Back to top button