कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अटेवा मंच के पदाधिकारियों ने इण्टर कालेजों में किया सम्पर्क

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा ने न्यू पेंशन स्कीम और निजीकरण के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदरा, जनता इंटर कॉलेज उमरपुर, ग्राम विकास इण्टर कालेज बुधौली आदि विद्यालयों में संपर्क अभियान चलाया।

Story Highlights
  • पुरानी पेंशन बहाली और निजी करण के विरुद्ध आन्दोलन की तैयारी
  • जनपद में चला वृहद कैलेण्डर वितरण अभियान

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा ने न्यू पेंशन स्कीम और निजीकरण के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदरा, जनता इंटर कॉलेज उमरपुर, ग्राम विकास इण्टर कालेज बुधौली आदि विद्यालयों में संपर्क अभियान चलाया।

जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने पहले पेंशन का निजीकरण करते हुए न्यू पेंशन स्कीम लागू की। अब सरकारी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। निजीकरण का दंश अब युवाओं की भविष्य की नौकरियां को हड़प लेगा। अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन का मुद्दा अब जन आंदोलन बन चुका है इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए एकजुटता दिखानी है। जिला सह संयोजक बिहारीलाल आनंद ने कहा कि 1 दिन का सांसद विधायक पुरानी पेंशन का हकदार हो जाता है जबकि अपने जीवन के 40 वर्षों तक सरकारी सेवा में रहने वाले शिक्षक कर्मचारी और अर्धसैनिक बलों को बाजार आधारित पेंशन व्यवस्था के सहारे छोड़ दिया जाता है।

आईटी सेल से देवेंद्र सिंह ने सभी को नव वर्ष के कैलेंडर वितरित किए। इसी प्रकार जिले एवं अन्य ब्लॉक पदाधिकारियों के नेतृत्व में पूरे जिले में वृहद रूप से कैलेंडर वितरण अभियान चला। इस दौरान कुलदीप सैनी, डा पंकज संखवार, अनन्त त्रिवेदी, श्रीकांत पांडेय, सैयद फरहान, प्रदीप निरंजन, संदीप कश्यप, अमिता सचान, कंचन यादव, रामेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, सर्वेश कटियार, पुष्कर पाटिल, अनुपम प्रजापति, बृजेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, अमन गोस्वामी, लोकेंद्र सचान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button