कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जमवाय माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई शोभायात्रा 

मलासा गांव में कछवाह वंश की कुलदेवी जमवाय माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।इस जगह-जगह आरती पूजन कर पुष्प वर्षा की गई।

Story Highlights
  • भक्तिमय गीतों पर झूमे श्रद्धालु। 

कानपुर देहात। मलासा गांव में कछवाह वंश की कुलदेवी जमवाय माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।इस जगह-जगह आरती पूजन कर पुष्प वर्षा की गई।

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मलासा गांव में बीआरसी परिसर के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर से पंडित मनोज त्रिपाठी ने शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। जो गांव के प्रमुख मार्ग से होते हुए सेंगुर नदी तट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालु देवी मूर्ति की आरती कर पूजन अर्चन करते हुए पुष्प वर्षा करते रहे।

गांव के सुरेश सिंह ने पत्नी सरोज के साथ भ्रमण करते हुए सभी मंदिरों में पूजन अर्चन किया।श्रद्धालुओं में पायल, रीता, चंचल, सपना, सुमन देवी, वंदना, सुनीता, जावित्री, बंदना, सोनी, माधव, चंद्रमोहन, झल्लर सिंह, रजत सिंह, नीतू, प्रशांत सिंह, सूरज सिंह माधव , विभु, रजत रजत,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button