कानपुर देहात

अपने प्रतिरूप में परिषदीय बालिका को देखकर जिलाधिकारी ने लगाया गले

उत्तर प्रदेश दिवस में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए इस साल में अपने प्रतिरूप को देखकर जिलाधिकारी नेहा जैन में गले से लगा लिया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश दिवस में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए इस साल में अपने प्रतिरूप को देखकर जिलाधिकारी नेहा जैन में गले से लगा लिया। विदित हो कि जनपद में आज कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं के स्टाल लगाए गए जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के मार्गदर्शन में निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प का स्टॉल लगाया गया स्टॉल में सुंदरपुर गजेन रसूलाबाद से आए परिषदीय बच्चों ने जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रतिरूप रखकर अपना परिचय दिया।

जिलाधिकारी नेहा जैन बनी प्रिया,  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय बनी आराध्या गुप्ता पूर्व पुलिस अधीक्षक सुनीति बनी सुहाना बानो एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय बनी नव्या गुप्ता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देकर जिले के अधिकारियों का मन मोह लिया सभी अधिकारियों ने अपने प्रतिरूप को देखकर उनके शिक्षकों एवं एसआरजी एआरपी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने इसी थीम पर आधारित कोई नाटिका तैयार कर कानपुर महोत्सव में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार , एसआरजी संत कुमार दीक्षित, अनन्त त्रिवेदी,  अजय कुमार गुप्ता,  एआरपी आशीष द्विवेदी नवजोत यादव ज्योत्सना गुप्ता अखिलेश यादव संजय कुमार शुक्ला रुचिर मिश्रा शिक्षक संकुल सुनील गुप्ता आदित्य राव सुमन अजय तिवारी लखेंद्र सीमा वैशाली मिश्रा सुमित आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बच्चों को पारितोषिक देकर विदा किया।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में बड़ा हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात में एक बड़ा हादसा सामने आया है।बीती शनिवार की रात जालौन से कानपुर…

15 minutes ago

कानपुर देहात में 02 वांछित वारंटी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

पुखरायां। कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं…

18 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।यहां पर अज्ञात वाहन से…

21 minutes ago

कानपुर देहात में वांछित वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा कोर्ट

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम…

27 minutes ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा झींझक मार्ग के किनारे गुरदही बुजुर्ग गांव…

33 minutes ago

कानपुर देहात में दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा…

22 hours ago

This website uses cookies.