फतेहपुर

अपराधियों पर कुर्की की कार्रवाई से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।विभिन्न अपराधों में लिप्त अथवा आपराधिक घटनाओं के बाद फरार अभियुक्तों के मन से  बुलडोजर का भय कुछ कम हुआ तो शासन एवं प्रशासन की ओर से विभिन्न अपराधों में लिप्त अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क कर उन्हें सबक सिखाया जा रहा है।

खागा,अमन यात्रा।   उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।विभिन्न अपराधों में लिप्त अथवा आपराधिक घटनाओं के बाद फरार अभियुक्तों के मन से  बुलडोजर का भय कुछ कम हुआ तो शासन एवं प्रशासन की ओर से विभिन्न अपराधों में लिप्त अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क कर उन्हें सबक सिखाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह में एक पशु तस्कर की लगभग पैतीस लाख की संपत्ति कुर्क की गई।पुलिस प्रशासन ने अभियुक्ति के घर पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया।

 

शासन की मंशा के अनुसार तहसील प्रशासन की ओर से अपराधियों पर अंकुश लगाने का अभियान चल रहा है।सरकार बनने के तुरंत बाद बुलडोजर के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग फरार अभियुक्तों के घर पहुंच कर उन्हें सरेंडर करने पर मजबूर कर रहे थे।इधर,यह प्रोसेस कुछ कम हुआ लेकिन शासन के निर्देशानुसार अपराधियों पर विशेषकर पशु तस्कर अथवा प्रतिबंधित मांस के तस्करों पर विशेष चाबुक चलाया जा रहा है। अवैध कब्जेदारों पर भी पुलिस एवं प्रशासन का शिकंजा निरंतर कसता जा रहा है।पुराने अपराधियों की हिस्ट्री शीट भी खोली जा रही है।

 

शुक्रवार को देर रात तहसील क्षेत्र के हथगाम थाना अंतर्गत पट्टीशाह गांव में जिलाधिकारी के आदेशानुसार अभियुक्त जमील पुत्र सुलेमान की लगभग 36 लाख 56 हजार 434 रुपए की संपत्ति जब्त की गई इनमें कुछ नकदी भी शामिल है।तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार इवेद्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन का अमला देर रात तक कार्यवाही करता रहा जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। पट्टी शाह निवासी जमील लंबे समय से प्रतिबंधित मांस की तस्करी में लिप्त रहा है और उसके ऊपर हथगाम थाने में कई आपराधिक मुकदमे हैं।प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह ने हाल ही में मुठभेड़ के दौरान जमील के लड़के रिजवान को गिरफ्तार किया था।कुर्की की कार्रवाई की जद में दोनों लोग शामिल हैं लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त  जमील है।

 

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त तथा उसके चार बेटों के विरुद्ध दो दर्जन के करीब गोवध अधिनियम के मुकदमे पंजीकृत हैं।जमील एक शातिर अपराधी है जिस पर गैंगस्टर सहित कई आपराधिक धाराएं लगी हुई हैं।आरोपियों के नाम दर्ज खेत,प्लाट,वाहन सहित लाखों रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। उधर,पुलिस प्रशासन द्वारा  अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का सम्मान, चन्द्रा फिलिंग स्टेशन ने बहनों को दिया मुफ्त पेट्रोल

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां- रक्षाबंधन के मौके पर, भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान…

16 hours ago

कानपुर देहात : स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 1766 लोगों का हुआ इलाज

कानपुर देहात - आज जनपद कानपुर देहात में 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों…

17 hours ago

तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर जिले का मान बढ़ाएं : जिलाधिकारी

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कानपुर देहात के निवासियों से "हर घर तिरंगा अभियान"…

18 hours ago

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,तेज रप्तार कार ने मारी टक्कर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।शिवली थाना क्षेत्र के शिवली कल्याणपुर मार्ग…

18 hours ago

अकोढ़ी गांव में रक्षाबंधन के मौके पर तीन दिवसीय दंगल और मेले की तैयारियां पूरी

पुखरायां: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भोगनीपुर तहसील के अकोढ़ी गांव में हर साल की तरह…

2 days ago

गौशाला में अव्यवस्था, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

कानपुर: कानपुर के कमालपुर (खोदन) स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल का आज खंड विकास अधिकारी…

2 days ago

This website uses cookies.