कानपुर देहात: चोरी कर भाग रहे तीन चोर पकड़े गए, महिला साथी फरार
मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में दुकानों से चोरी का मामला सामने आया है। चोरी करने के बाद भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कानपुर देहात: मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में दुकानों से चोरी का मामला सामने आया है। चोरी करने के बाद भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चोरों ने संदलपुर की दुकानों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद भागने लगे। लेकिन हवासपुर गांव के पास स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। चोरों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, इन तीन चोरों के साथ एक महिला भी थी जो मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए चोरों को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, और उसके बाद तीनों को मंगलपुर थाने ले जाया गया।
प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



