अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप
पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया अभियान
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान कई वाहन जब्त किए गए साथ ही वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया।वहीं पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
इसी क्रम में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित पटेल चौक पर चौकी प्रभारी एस आई शोभित कटियार ने पुलिसकर्मियों के साथ गहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान रास्ते से गुजर रहे अधिकांश दोपहिया वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान डिग्गी के साथ साथ कागजात की भी जांच की गई।चौकी प्रभारी शोभित कटियार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने,वाहन की गति में नियंत्रण रखने,वाहन के सभी कागजात दुरस्त रखने के निर्देश दिए।साथ ही बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की पैनी नजर रही।इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।इस मौके पर समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



