कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दिव्यांग छात्रों की पहली बार होगी विशेष परीक्षा

प्रदेश में तीन लाख से अधिक दिव्यांग छात्रों की पहली बार विशेष परीक्षा होगी। भाषा व गणित में इनकी दक्षता को परखा जाएगा। दिव्यांग छात्रों को भी निपुण बनाने के लिए अगले वर्ष मार्च के अंत में यह परीक्षा कराई जाएगी।

Story Highlights
  • विद्यार्थियों की भाषा व गणित में परखी जाएगी दक्षता
  • दिव्यांग छात्रों को भी निपुण बनाने के लिए अगले वर्ष मार्च के अंत में होगी परीक्षा

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में तीन लाख से अधिक दिव्यांग छात्रों की पहली बार विशेष परीक्षा होगी। भाषा व गणित में इनकी दक्षता को परखा जाएगा। दिव्यांग छात्रों को भी निपुण बनाने के लिए अगले वर्ष मार्च के अंत में यह परीक्षा कराई जाएगी।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

परीक्षा के परिणाम के आधार पर जरूरी सुधार किया जाएगा ताकि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उनको सामान्य स्तर पर अवसर प्रदान किया जा सके। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से सभी जिलाें के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला व ब्लॉक स्तर पर टीमें गणित कर इस परीक्षा की निगरानी करें। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

AD DIPENDRA
विज्ञापन

समर्थ एप पर पंजीकृत दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने के लिए विशेष कैंप के साथ-साथ विशेष शिक्षकों के माध्यम से इन्हें पढ़ाया जाता है। विद्यार्थियों ने कितना और क्या सीखा इसका अभी तक बेहतर ढंग से मूल्यांकन नहीं हो रहा था। अब परिषदीय स्कूलों के सामान्य विद्यार्थियों की तरह ही इन दिव्यांग छात्रों की परीक्षा लेकर इन्हें भी निपुण बनाया जाएगा। विद्यार्थियों की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी और फिर उसे सरल एप पर अपलोड किया जाएगा।

AD CHAT
विज्ञापन

फिलहाल कक्षा एक से कक्षा आठ तक के इन दिव्यांग छात्रों ने कितना सीखा इसका आंकलन एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रशिक्षुओं द्वारा किया जायेगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button