कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में दाह संस्कार में गया युवक यमुना में डूबा,एनडीआरफ तलाश में जुटी
जनपद के थाना अमराहट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रानीपुर गांव का 18 वर्षीय शुभम कटियार अपने मोहल्ले के पंकज कटियार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।

- परिजन बेहाल,पुलिस बोली जल्द ढूंढ निकाला जाएगा
कानपुर देहात। जनपद के थाना अमराहट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रानीपुर गांव का 18 वर्षीय शुभम कटियार अपने मोहल्ले के पंकज कटियार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।
दाह संस्कार की क्रिया सम्पन्न होने के बाद शुभम शुद्धिकरण के लिए यमुना में स्नान करने गया।इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया।साथ गए लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।लेकिन सभी की नजरों से ओझल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना अमराहट पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।
पिता शुभम कटियार का रो रो कर बुरा हाल है।परिवार में कोहराम मचा हुआ है।थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि युवक का अभी पता नहीं चल सका है।गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।जल्द ढूंढ निकाला जाएगा।



