कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने क्षेत्राधिकारी तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ सिकन्दरा कस्बे में किया पैदल मार्च

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने क्षेत्राधिकारी तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ सिकंदरा कस्बे में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।वहीं अराजकतत्त्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही।

Story Highlights
  • कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें : राजेश पांडेय

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने क्षेत्राधिकारी तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ सिकंदरा कस्बे में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।वहीं अराजकतत्त्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही।शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ सिकंदरा कस्बे में पैदल गस्त किया तथा आमजन में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का संचार किया।

photo 25 1 1

इस दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।कानून का पालन करें।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा।रूट मार्च के दौरान दुकानदारों,व्यापरियो व क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता करते हुए पोलिसिंग का हाल जाना।कस्बे के व्यापारियों से अपनी दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

लोगों से कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजकतत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद, एस आई मंजीत दयाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Related Articles

AD
Back to top button