अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी ने थाना भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें
शनिवार को भोगनीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं।इस अवसर पर कुल दो शिकायतों का निस्तारण किया गया

- दो शिकायतों का निस्तारण,शेष के लिए टीम गठित
पुखरायां।शनिवार को भोगनीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं।इस अवसर पर कुल दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।शेष के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित मिली जुली कुल 06 शिकायतें दर्ज की गईं।उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने शिकायतों को सुना तथा प्राप्त शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर कराया।वहीं शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी की प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह,प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



