उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

अपर श्रम आयुक्त ने अर्पिता महिला मंडल द्वारा आयोजित दिवाली बाजार का किया उद्घाटन

अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने आज आजाद नगर कानपुर में स्थित अर्पिता महिला मंडल द्वारा आयोजित किये गए दिवाली बाजार का उद्घाटन किया।

Story Highlights
  • यह दीपावली किसी वंचित या जरूरतमंद परिवार के साथ भी मनाएं:-अपर श्रम आयुक्त

कानपुर। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने आज आजाद नगर कानपुर में स्थित अर्पिता महिला मंडल द्वारा आयोजित किये गए दिवाली बाजार का उद्घाटन किया। यह कानपुर शहर का एक प्रमुख एन. जी. ओ. है जो की पिछले 28 वर्षों से बाल एवं महिला उत्थान के उद्देश्य से अथक प्रयासों संग सतत सक्रिय है। अर्पिता महिला मंडल प्रतिवर्ष दिवाली से लगभग एक माह पूर्व दिवाली बाजार का आयोजन करते हैं इसी क्रम में मंडला द्वारा किंग्सटन लॉन में आयोजित अर्पिता दिवाली बाजार का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। दिवाली बाजार में देशभर की महिला उद्यमियों को दिवाली की रंगारंग पोशाकें, हथकरथा वस्तुएं,आभूषण, सजावट के सामान, आदि उत्पादों की बिक्री व प्रचार का खुला मंच प्रदान करते है।

P IMG 20231020 WA0040

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने बाजार में लगे स्टालों देखा उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ तो मनाएंगे ही लेकिन हमें किसी गरीब व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए जिससे हमारी खुशियां और दोगुनी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरी सभी से यह अपील है कि यह दीपावली किसी वंचित या जरूरतमंद परिवार के साथ भी मनाएं। परिवार के साथ किसी कमजोर तथा गरीब के घर में भी खुशी की लहर लाने में आप सहयोग करें, उन्होंने कहा कि उत्साह व हर्ष के आलोक से हर घर आलोकित हो, यही दीपावली का उद्देश्य है।

P IMG 20231020 WA0031

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिचा झांझरिया (अध्यक्ष), नंदिता गुप्ता (कोषाध्यक्ष), चित्रांशी (सचिव), प्रियांकी गर्ग (पूर्वाध्यक्षा), राजश्री डालमिया, रुचि अग्रवाल, किट्टू अग्रवाल, शगुन गुप्ता, वंदना गुप्ता, प्रीति जैन, मानवी टंडन, जूही गर्ग, मनीषा नेवालिया व उपस्थित रहीं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button