कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
सिकंदरा में लाखों की चोरी, परिवार के बाहर होने पर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
पुलिस बोली तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाही

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में एक शिक्षक के किराए के घर में चोरी का मामला सामने आया है।शिक्षक क्रमांशू कटियार अपनी पत्नी और नवजात बच्ची के साथ ससुराल गए हुए थे तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर और नगदी पार कर दी।
पीड़ित शिक्षक ने बताया कि चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और फिर आलमारियों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया।इसके बाद लाखों रुपए के जेवर व 25 हजार नगदी लेकर चोर फरार हो गए।
पीड़ित ने तत्काल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।



