उत्तरप्रदेश

सड़क हादसे में इलाज के दौरान युवक की मौत

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लौधन गांव के समीप बीते रविवार की दोपहर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई जिससे एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी l 

कौशांबी,अमन यात्रा : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लौधन गांव के समीप बीते रविवार की दोपहर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई जिससे एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी l

महेवा घाट कोतवाली क्षेत्र के निरदहन पुर गांव का रहने वाला सुनील कुमार पुत्र झालर 28 वर्ष किसी काम से मंझनपुर आ रहा था जैसे ही बाइक से लौधन  गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक में टकरा गया टक्कर लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया ।

उधर बाइक सवार खखरेरू कोतवाली क्षेत्र के अंजना कबीर जनपद फतेहपुर के अशफाक पुत्र मुस्तफा 20 वर्ष ,एहसान पुत्र नसीन, 17 वर्ष ,अब्बास जहांगीरनगर गहुरा, घायल हो गए थे उन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनको इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने स्वरूप रानी हॉस्पिटल प्रयागराज के लिए रिफर कर दिए थे जहां पर सभी की हालत नाजुक बनी हुई थी जिससे इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह 5:00 बजे अशफाक पुत्र मुस्तफा 20 वर्ष की मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया एवं एहसान पुत्र नसीम, अब्बास की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button