
कानपुर देहात, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कानपुर देहात में निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बज गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर उनके भविष्य को सुदृढ़ बनाना है।
आवेदन कैसे और कहाँ करें? इच्छुक अभ्यर्थी विकास भवन माती, अकबरपुर स्थित समाज कल्याण कार्यालय (कमरा संख्या 06) से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म 20 मई से 19 जून 2026 के बीच सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
किस कोर्स के लिए क्या है योग्यता?
UPSC/UPPCS: स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण।
NEET: इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Biology) उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
JEE: इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Maths) उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
NDA/SSC/UPSI/Airforce: न्यूनतम इंटरमीडिएट से अधिकतम स्नातक।



