उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया जिला अस्पताल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनम हाइवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनम हाइवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।देवराहट थाना क्षेत्र के सुज़ौर गांव निवासी जितेंद्र अपनी बाइक से कानपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान झांसी कानपुर हाइवे पर पटेल चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे के बाद राहगीरों ने घायल जितेंद्र को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक अनूप कुमार ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button