कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी हुई मौत

मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृपालपुर गांव निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ ने सोमवार भोर पहर अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत खड़े नीम के पेड़ की डाली पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृपालपुर गांव निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ ने सोमवार भोर पहर अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत खड़े नीम के पेड़ की डाली पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी शिवकरण पुत्र शिवराम उम्र करीब 45 वर्ष ने सोमवार भोर पहर करीब 1.45 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत में खड़े नीम के पेड़ की डाली पर फांसी लगा ली। जिसके चलते उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अखिलेश जैसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button