बांदा

अखिलेश का बीजेपी पर हमला, कहा- कल आपके घर भी चलेंगे बुलडोजर

अखिलेश ने कहा कि अगर राजनीति में यह परंपरा आ जायेगी तो जब कल दूसरे की सरकार आएगी तो वह बुलडोजर आप की तरफ ले जाएगी. आज जो अधिकारी उनके लिए काम कर रहे हैं कल दूसरे के लिए करेंगे.

“बीजेपी सरकार हटाने की प्रार्थना”
इससे पहले अखिलेश ने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की और भगवान कामतानाथ के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भगवान से उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सरकार को हटाने की प्रार्थना की है. अखिलेश यादव ने कहा, “यह पवित्र स्थल है. इस पवित्र स्थल से अगर आवाज जाएगी, तो दूर-दूर तक पहुंचेगी. हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि यह सरकार जाए और जनता से अपील है कि जब भी मौका मिले तो सरकार को हटाएं.”

बदायूं की हाल की घटना और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय तक कह चुका है कि यहां ‘जंगलराज’ है. सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ और हिरासत में मौतें यहां हुई हैं. चित्रकूट में आज जो भी विकास दिख रहा है, वह सपा सरकार के समय का है. चार साल में हवाई पट्टी तक नहीं बन पाई. बिजली के तार तक नहीं ठीक हुए. पूरे प्रदेश में बिजली की कटौती की गई और बिजली के बिल बढ़ा दिए गए.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button