अमरौधा : अमरौधा बाल विकास परियोजना कार्यालय में आज विभिन्न स्थानों से आई एक सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अमरौधा के बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश सिंह ने सर्वप्रथम विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
सीडीपीओ राकेश सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि कुपोषित बच्चों का वजन व लंबाई सही तरीके से भरी जानी चाहिए, और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व वजन का आकलन पोषण ट्रैकर पर किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर लर्निंग लैब के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।
आज आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में प्रमुख रूप से कार्यालय की मुख्य सेविका कुसमा देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशीष भदोरिया, और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में मुख्य रूप से सुमन दीक्षित मांचा, ऊषा कुशवाहा भोगनीपुर, संगीता यादव मीरपुर, विद्या देवी कल्ला, पुष्पा यादव चौरा, मंजू निषाद डिलौलिया बांगर, गीता दिवाकर अमरौधा, अलका सचान सेल्हूपुर सहित 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
क्या आप अपना भविष्य संवारना चाहते हैं? क्या आप एक कुशल कारीगर बनकर आत्मनिर्भर बनना…
कानपुर देहात : अगर आप कानपुर देहात से पेंशन लेते हैं, तो यह खबर आपके…
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…
This website uses cookies.