उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Story Highlights
  • पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेजा

पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे रसूलाबाद झींझक रोड पर भवनपुर मोड के पास अज्ञात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार थाना सिकंदरा क्षेत्र से सिलहुला निवासी छोटेलाल 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।मृतक दादानगर कानपुर में एकलव्य रेल्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।वह कानपुर से नारखुर्द अपनी ससुराल जा रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सूचना मृतक के परिजनों को भेजी।छोटेलाल की मृत्यु की सूचना मिलने पर पत्नी राखी शर्मा बदहवास हो गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button