फ्रेश न्यूजउत्तरप्रदेश

महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्‍त

मेरठ में खरखौदा में चंदसारा संपर्क मार्ग पर शनिवार सुबह गोली लगा महिला का अर्धनग्न अवस्‍था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब है। एक गोली चेहरे व दूसरी सीने पर मारी गई।

मेरठ, अमन यात्रा ।  मेरठ में खरखौदा में चंदसारा संपर्क मार्ग पर शनिवार सुबह गोली लगा महिला का अर्धनग्न अवस्‍था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब है। एक गोली चेहरे व दूसरी सीने पर मारी गई। शिनाख्त नहीं होने पर शव मर्चरी हाउस भेज दिया। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्‍त किए जाने की कोशिश की जा रही है। लोगों से पूछताछ भी की गई।

ग्रामीणों का जमावड़ा

गांव फफूंडा निवासी अमित पुत्र राम कला गुर्जर के खेत बिजौली- चंदसारा संपर्क मार्ग पर स्थित है। शनिवार को जब वह खेत पर होते हुए ट्यूबेल पर पहुंचा तो महिला का लहूलुहान शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया और पुलिस भी पहुंच गई। एक गोली महिला के चेहरे व दूसरी गोली सीने में मारी गई थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था और सलवार काफी दूर पड़ी थी। महिला के दाहिने हाथ में टांके भरने का निशान तथा कलावा पहना हुआ है।

डॉग स्क्वायड भी पहुंचा

सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए मौके से नमूने लिए। आसपास के ग्रामीणों ने शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हुई तो पुलिस ने शव मर्चरी हाउस भेज दिया। थाने का चार्ज देख रहे दारोगा हरीश गंगवार ने बताया महिला को गाड़ी से यहां लाया गया उसके बाद ही हत्या की गई। सीओ बृजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading