उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बाइक सवार ने बुजुर्ग साइकिल सवार को रौंदा,मौत,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में रविवार शाम साइकिल से लकड़ी लादकर अपने घर वापस लौट रहे एक बुजुर्ग को रास्ते में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही की है

पुखरायां।कानपुर देहात में रविवार शाम साइकिल से लकड़ी लादकर अपने घर वापस लौट रहे एक बुजुर्ग को रास्ते में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही की है।मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर गांव का है।यहां के रहने वाले रामचंद्र बाजपेई उम्र तकरीबन 80 वर्ष रविवार शाम साइकिल से अपने खेत से लकड़ी लादकर घर वापस लौट रहे थे कि उसी समय रास्ते में अचानक एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर परिजन आनन फानन में उन्हें उपचार के वास्ते सीएचसी लेकर गए।जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं घटना की सूचना मिलने पर एस आई धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचायतनामा की कार्यवाही की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button