उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नदी किनारे निर्वस्त्र व सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में नदी पुरवा गांव के पास सेंगर नदी किनारे एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र और सड़ी गली अवस्था में शव मिला है।घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में नदी पुरवा गांव के पास सेंगर नदी किनारे एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र और सड़ी गली अवस्था में शव मिला है।घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।रविवार को नदी पुरवा गांव के ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे।उन्होंने सेंगुर नदी के किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे निर्वस्त्र अवस्था में शव पड़ा देखा।घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना मंगलपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश दुबे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है।जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत होता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक शव नदी में बहते हुए यहां तक पहुंचा है।क्योंकि इससे पहले भी पीछे के गांवों में देखा गया था।सेंगुर नदी औरैया जनपद से होते हुए कानपुर देहात में आती है।पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button