G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) कानपुर देहात चैप्टर की वार्षिक आम सभा की बैठक बीते शनिवार की शाम कानपुर में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ आईआईए कानपुर देहात के पदाधिकारियों ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए सात नदियों का जल एक घड़े में एकत्र कर किया। मुख्य अतिथि कपिल भाटिया (फ्रंटियर समूह) का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर कानपुर देहात चैप्टर के पूर्व चेयरमैन आलोक जैन ने पिछले दस सालों की उपलब्धियां गिनाईं। नवनियुक्त चेयरमैन पीयूष जैन ने अपने संबोधन में कहा कि आईआईए उद्योगों की समस्याओं के निवारण के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएगा।
उन्होंने बताया कि पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से भी तालमेल बनाकर उद्योगों से जुड़े हर काम को पूरा करने का संकल्प लिया।
बैठक में हीलियम सोलर पावर कंपनी द्वारा एक सूर्य एक विश्व के राष्ट्रीय उद्देश्य के अंतर्गत सोलर पावर पर विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
इस दौरान सुनील वैश्य, तरुण खेत्रपाल, विजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सचिन गर्ग, रोहित बृजपुरिया, तुषार गुप्ता, अनूप गुप्ता, शालिनी गुप्ता और मयूर गुप्ता सहित दो सौ से अधिक उद्यमी मौजूद रहे।
कानपुर नगर: अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) डॉ. राजेश कुमार ने आम जनता को सूचित किया है कि प्रदेश सरकार के… Read More
जालौन: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित परिणामों में चयनित 27 व्यवसाय अनुदेशकों को… Read More
पुखरायां: भोगनीपुर तहसील के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन… Read More
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर अपने शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग - दिल - की देखभाल करना… Read More
कानपुर देहात: झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। पामा स्टेशन के पास लखनऊ की ओर जा रही साबरमती… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक अनूठी शादी का मामला सामने आया है।यहां थाना परिसर के पास… Read More
This website uses cookies.