कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गजनेर थाना क्षेत्र में आदमखोर भेडिया कर रहा लगातार हमले, कई लोग घायल

सरवनखेडा क्षेत्र पंचायत के गजनेर थाना अन्तर्गत आदमखोर भेडिया बीते चार दिनों से घात लगाकर हमला कर रहा है जिसके चलते तीन चार लोग घायल हो चुके हैं इतना ही नहीं उसके भय से लोग अपने खेतों तक भी नहीं जा पा रहे हैं।

Story Highlights
  • जिम्मेदार बेखबर, टोलियाँ बना कर ग्रामीणों ने उठाया सुरक्षा का भार

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: सरवनखेडा क्षेत्र पंचायत के गजनेर थाना अन्तर्गत आदमखोर भेडिया बीते चार दिनों से घात लगाकर हमला कर रहा है जिसके चलते तीन चार लोग घायल हो चुके हैं इतना ही नहीं उसके भय से लोग अपने खेतों तक भी नहीं जा पा रहे हैं। बताया गया है कि ग्राम पंचायत जिन्दौरा व आसपास के गाँव में भय व दहशत का माहौल बन गया है।

दो दिन पहले जहाँ राजेश साहू उसके हमले से घायल हो गये वहीं आज सुबह उमाशंकर आदमखोर भेडिया के हमले से लहूलुहान हो गये।ग्रामीणों का कहना है कि उनकी ओर से सम्बन्धित और जिम्मेदार लोगों को जानकारी दे दी गई है किन्तु अभी तक कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण लोग भयभीत है।

हालांकि खेतों की रखवाली के लिए 10–10 लोग एक साथ निकलते हैं और रात में टोली बना कर पहरा दे रहे हैं।बताया गया है कि भेडिये को कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह तालाब के किनारे देखा और लाठी डंडे तथा टार्च की रोशनी का सहारा लेकर भगाया गया।

Related Articles

AD
Back to top button