मनोरंजन

एक्टर अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई

फिल्म स्टार और रियल सिंघम अजय देवगन गुरूवार को रामनगर पहुंचे। इसके बाद मोटरवोट से अस्सी घाट, चेतसिंह समेत अन्य घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाई।

वाराणसी। फिल्म स्टार और रियल सिंघम अजय देवगन गुरूवार को रामनगर पहुंचे। इसके बाद मोटरवोट से अस्सी घाट, चेतसिंह समेत अन्य घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाई। अजय देवगन के अचानक काशी आगमन के दौरान आम लोगों के अलावा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

IMG 20221124 WA0065

फिल्म स्टार अजय देवगन बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दोपहर लगभग डेढ़ बजे रामनगर दुर्ग पहुंचे। वह मोटरवोट से किले के पश्चिमी द्वार स्थित खिड़की घाट आए। भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे अजय का किले में पहुंचने पर रामलीला ट्रस्ट के मंत्री जय प्रकाश पाठक ने स्वागत किया। किले के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय ने सरसरी निगाह से दुर्ग के महत्वपूर्ण स्थानों को देखा और अपनी आगामी फिल्म के लिए लोकेशन तलाशे।

IMG 20221124 WA0067

उन्होंने किले के गंगा महल स्थित स्विमिंग पूल और खिड़की घाट का बारीकी से निरीक्षण किया। हालांकि बहुत ज्यादा जानकारी तो नही मिल सकी लेकिन किले के सूत्रों ने बताया कि अगले महीने अजय किसी फिल्म की शूटिंग के लिए रामनगर आएंगे। समझा जाता है कि अपनी फिल्म दृश्यम 2 की सफलता की खुशी में वे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आये थे। वैसे सुरक्षा दस्ते ने मीडिया को उनके आस पास भी नही फटकने दिया। खुद अजय भी कैमरे के सामने आने से बचते रहे।

IMG 20221124 WA0064

इधर, रामनगर से रवाना होने के बाद उनके काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने की सूचना सोशल मीडिया पर चलने लगी। मोटरवोट से घाट पर उतरने के बाद अजय देवगन ने श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा। जब वह विश्वनाथ मंदिर कारीडोर की ओर आने लगे तो लोगों ने मोबाईल से फोटो लेने शुरू कर दिये। पुलिसकर्मी फोटो लेने पहुंची भीड़ को तो डांटकर भगाते रहे लेकिन खुद सेल्फी लेते रहे और वीडियो बनाते रहे।

Related Articles

AD
Back to top button