कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अवैध खनन पर भोगनीपुर एसडीएम आर चौधरी की बड़ी कार्रवाई, बाइक से पहुंचकर सीज किए ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर

भोगनीपुर एसडीएम राजकुमार चौधरी के आदेश पर तहसीलदार ने शनिवार रात को अवैध खनन क्षेत्र में बाइक में सवार होकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर एसडीएम राजकुमार चौधरी के आदेश पर तहसीलदार ने शनिवार रात को अवैध खनन क्षेत्र में बाइक में सवार होकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की।इस दौरान मौके पर छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक लोडर को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर दिया है।साथ ही अवैध खनन कर रहे माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।भोगनीपुर एसडीएम राजकुमार चौधरी के निर्देश में तहसीलदार भोगनीपुर अपनी टीम के साथ माँचा गॉव के आसपास क्षेत्र में पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक लोडर को सीज किया।

इस दौरान खनन माफिया भाग खड़े हुए।एसडीएम राजकुमार चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों से प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि तहसील क्षेत्र के माँचा में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है,जिसके तहत कार्रवाई की गई है। फरार खनन माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button