कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आयुष्मान भव: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को बीमारी से बचाव तथा उपचार के तरीके बताए गए

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया।इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को बीमारी से बचाव तथा उपचार के तरीके भी बताए गए।

Story Highlights
  • देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने फीता काटकर किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया।इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को बीमारी से बचाव तथा उपचार के तरीके भी बताए गए।

बुधवार को विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने फीता काटकर किया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने बताया कि आयुष्मान भव के तहत 16 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा।जहां पर मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा वितरित की जायेगी।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि योगी शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई है।पीएम एवम सीएम इसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।वहीं इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को क्षय रोग से बचाव व उपचार के तरीके भी बताए गए तथा क्षय रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

इस मौके पर डॉक्टर जया श्रीवास्तव, डॉक्टर अर्शी आजमी,फार्मासिस्ट शशांक मौर्या, एल टी योगेंद्र सिंह,प्रबुद्ध सेन,शिवप्रसाद मिश्रा,जितेंद्र द्विवेदी,राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button