कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को सौंपा गया ज्ञापन

अनदेखी-मुख्य ग्राम नगर पंचायत में शामिल होने से स्वरुप पुर को नहीं मिल रहा लाभ

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: पता चला है कि अकबरपुर नगर पंचायत के विस्तार को लेकर नबी पुर ग्राम सभा को तो शामिल कर दिया गया किन्तु उसका म जरा स्वरुप पुर अलग थलग डाल दिया गया और इसी के साथ यहां रहने वाले लोगों के लिए अभिशाप का ऐसा दौर चला कि चार साल से किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।

इस सम्बन्ध में उक्त ग्रामवासी बल राम शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि जब से मुख्य ग्राम पंचायत नागिन जसी नबीपुर को नगर पंचायत अकबरपुर में शामिल कर नया वार्ड बना दिया गया तब से उन लोगों को कोई भी सरकारी सहायता जैसे विधवा पेंशन विकलांग पेंशन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही है उन्होंने बताया कि इसका एक कारण यह भी है कि उक्त गांव को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि उक्त सुविधा न मिलने से ग्रामीणों में काफी निराशा है एवं रोजी-रोटी का भी सवाल उठ गया है।

उन्होंने मंत्री जी से शीघ्र हस्तक्षेप कर ग्राम वासियों को उक्त सुविधा दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

AD
Back to top button