उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में रविवार को एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया।घटना के समय घर पर कोई नहीं था।पति ट्रक ड्राइवर है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौर गांव की है

पुखरायां।कानपुर देहात में रविवार को एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया।घटना के समय घर पर कोई नहीं था।पति ट्रक ड्राइवर है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौर गांव की है।यहां के रहने वाले फिरोज खान की पत्नी महक फातिमा उम्र करीब 24 वर्ष ने रविवार दोपहर अपने घर के आंगन के जाल में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।महिला का पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है।जिसके चलते वह घर से बाहर था।सास ससुर भी किसी कार्य हेतु बाहर गए हुए थे।मौका पाकर महिला ने सुसाइड कर लिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button