कानपुर देहात

इकाईयां पुरस्कार हेतु करें आवेदन

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पुरस्कार योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत विभाग की संचालित योजनाओं में वित्तपोषित एवं कार्यरत इकाईयां जो कम पूंजी निवेष पर अधिक रोजगार प्रदान कर रही है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पुरस्कार योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत विभाग की संचालित योजनाओं में वित्तपोषित एवं कार्यरत इकाईयां जो कम पूंजी निवेष पर अधिक रोजगार प्रदान कर रही है।

उनको प्राथमिकता दी जायेगी। खादी तथा ग्रामोद्योग की जनपद में सभी स्थापित कार्यरत इकाईयों के पुरस्कार हेतु निम्न प्रारूप पर आवेदन-पत्र दिनांक-20 जून 2021 तक अपना आवेदन कार्यालय दिवस में समय 12ः00 बजे तक निम्न प्रारूप पर उपलब्ध कराएं।

1.इकाई का नाम, 2.उद्योग,3.बैंक, 4.धनराशि,5.उत्पादन, 6.बिक्री, 7.रोजगार, 8.मजदूरी कृमानुसार प्रारूप पर उपलब्ध कराये। यह जानकारी जिला खादी ग्रामोद्योग संजीव कुमार सिंह ने दी है।

Related Articles

AD
Back to top button