कानपुर देहात में सड़क हादसे में टीईटी परीक्षा देने जा रहे दो बाइक सवार घायल
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में गुरुवार को सड़क हादसे में टीईटी की परीक्षा देने जा रहे दो युवक घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।जालौन जिले के बबीना कस्बा निवासी शिवम् कुमार 24 वर्ष और उनके साथी नीरज 34 वर्ष बाइक से इटावा टीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में गुरुवार को सड़क हादसे में टीईटी की परीक्षा देने जा रहे दो युवक घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।जालौन जिले के बबीना कस्बा निवासी शिवम् कुमार 24 वर्ष और उनके साथी नीरज 34 वर्ष बाइक से इटावा टीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।घटना राजपुर चौकी के नजदीक हुई।तेज रप्तार बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया।उपचार के बाद घायल अवस्था में ही दोनों युवक अपने परिजनों को बुलाकर टीईटी परीक्षा देने के लिए रवाना हो गए।



