कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या पांडे ने एआरटीओ कार्यालय में वैक्सीनेशन सेन्टर का किया उद्घाटन

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने हर वर्ग के लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने हेतु जो जिम्मेदारी का नेतृत्व संभाला है.

कानपुर देहात,अमन यात्रा : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने हर वर्ग के लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने हेतु जो जिम्मेदारी का नेतृत्व संभाला है उसी क्रम में आज उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए आज वहां वैक्सीनेशन सेन्टर का उद्घाटन किया.

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवायें कोई भी कर्मचारी छूटने न पाये, यह अभियान है लोगों को सुरक्षित करने का इस अभियान में हर किसी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.cdo1

इस मौके पर एआरटीओ उमाशंकर और अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button