लखनऊउत्तरप्रदेश
अब अंग्रेजी के साथ संस्कृत बोलेंगे नौनिहाल
राजधानी समेत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बच्चों को संस्कार देने के लिए निश्शुल्क पाठशालाएं खोली जाएगी। फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भी बोलेंगे बच्चे। अब हर ग्राम पंचायत में बच्चों के लिए संस्कार की पाठशाला खोलने की कवायद शुरू हो गई है।

- UP के हर गांव में शुरू होंगी संस्कार की पाठशालाएं




लखनऊ,अमन यात्रा : विकास के साथ ही हम भले ही डिजिटल युग में बढ़ रहे हों, लेकिन संस्कारों की कमी अभिभावकों की नींद उड़ाए हुए है। कांवेंट स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा की बढ़ी होड़ इस चिंता में और इजाफा कर रही है। पढ़ाई के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कार की जानकारी हो इसके लिए प्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। राजधानी समेत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बच्चों को संस्कार देने के लिए निश्शुल्क पाठशालाएं खोली जाएगी। फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भी बोलेंगे बच्चे।