उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला, बीएसए ने जारी किए आदेश

जनपद में लगातार तेज हो रही ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठ तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने आदेश जारी किया है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जनपद में लगातार तेज हो रही ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठ तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब सभी बोर्डों द्वारा संचालित सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा। आदेश का पालन ना करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शीतलहर और कोहरे के चलते डीएम नेहा जैन के आदेश पर कक्षा नर्सरी से 8 तक के लिए स्कूलों की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे के चलते यह निर्णय लिया गया है। सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों को इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। अब कक्षाएं सुबह नौ बजे के बजाय दस बजे से संचालित होंगी। छुट्टी दोपहर तीन बजे होगी। अग्रिम आदेशों तक यह आदेश जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button