कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ईद का त्यौहार एकता और समृद्धि की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है – रेणुका सचान जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा है कि ईद का त्यौहार केवल एक समुदाय के लिए नहीं होता है बल्कि आपस में मतभेदों को दूर करने के लिए माना जाता है।

Story Highlights
  • अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी को दी मुबारकबाद

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा है कि ईद का त्यौहार केवल एक समुदाय के लिए नहीं होता है बल्कि आपस में मतभेदों को दूर करने के लिए माना जाता है। उन्होंने जनपद के राजपुर ब्लॉक में जाकर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी को मुबारकबाद दी।

पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात सोमवार को ईद उल फितर के मौके पर जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने ईद पर बधाई दी है ब्लॉक राजपुर ग्राम पीतमपुर में मुसलमान भाइयों को ईद पर बधाई दी जिला अध्यक्ष ने कहा ईद का पर्व सिर्फ एक समुदाय के लिए नहीं होता है यह राष्ट्रीय उत्सव है ऐसे अवसर पर हम सद्भावनाओं को बढ़ावा देते हैं लोगों को एक साथ लाते हैं मतभेदों को दूर करते हैं और सभी के लिए एकता और समृद्धि की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं हम एक मजबूत राष्ट्र की कामना करते हैं या त्योहार एकता और भाईचारे का प्रतीक है इस अवसर पर सभी नागरिकों को मेरी शुभकामनाएं प्रेषित हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी को राजपुर ब्लॉक पीतमपुरा में ईद की मुबारकबाद दी ग्राम प्रधान शहनाज आरफा रिफा तौसी ने जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर ईद मुबारक बाद दी इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष साकेत पाल मंडल अध्यक्ष अजय दीक्षित रवीश कटियार मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button