कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर रसूलाबाद सीएचसी में विशेष उत्सव

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने गिनाईं स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां।

कानपुर देहात: प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसूलाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार एवं जनपद की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़े-  बीजेपी का बड़ा दांव: कानपुर देहात की नई ‘टीम रेणुका’ का एलान

Related Articles

AD
Back to top button