उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दंपत्ति ने युवक के साथ की गाली गलौज,मारपीट

कानपुर देहात में पति पत्नी ने एक युवक के घर में जबरन घुसकर गाली गलौज मारपीट कर दी।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है

Story Highlights
  • जान से मारने की दी धमकी,रिपोर्ट दर्ज

पुखरायां।कानपुर देहात में पति पत्नी ने एक युवक के घर में जबरन घुसकर गाली गलौज मारपीट कर दी।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।मामला कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र के सनिहापुर ब्राह्मण गांव का है।यहां के रहने वाले श्रीकांत ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते रविवार की शाम करीब तीन बजे जब वह अपने घर पर था तभी गांव के श्रीकांत व उनकी पत्नी रचना ने जबरन उसके घर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी।जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button