कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में खनन माफियाओं पर पुलिस का वज्रपात: 9 कंटेनर सीज, ओवरलोडिंग पर भारी हड़कंप

आधा दर्जन ट्रकों पर दस्तावेजों की कमी के चलते की गई कानूनी कार्यवाही।

कानपुर देहात में अवैध खनन,ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है।मंगलपुर व डेरापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 9 कंटेनरों को जब्त कर सीज किया है।इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रकों पर भी दस्तावेज संबंधी कमियां मिलने पर कार्यवाही की गई है।यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई है।

यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा है।इसी क्रम में डेरापुर तहसील क्षेत्र के डेरापुर और मंगलपुर थाना पुलिस टीमों ने बिना वैध रॉयल्टी और ओवरलोड सामग्री ले जाए जा रहे कंटेनरों को पकड़ा।मंगलपुर पुलिस के अनुसार जब्त किए गए कंटेनरों में से चार दो दिन पूर्व पकड़े गए थे जबकि चार कंटेनर शुक्रवार को की गई कार्यवाही के दौरान जब्त किए गए।

डेरापुर थाना पुलिस के मुताबिक उनके क्षेत्र में एक डंपर को सीज किया गया है और करीब आधा दर्जन ट्रकों पर अन्य कमियों के चलते कार्यवाही की गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।पूरे मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी गई है ताकि नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा सके।इस कार्यवाही से अवैध खनन और ओवरलोड में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात के अफसरों को सख्त हिदायत: छुट्टी के दिन मुख्यालय छोड़ने पर गिरेगी गाज

 

Related Articles

AD
Back to top button