शिवा ब्रिक फील्ड के मजदूरों ने एसडीएम से लगाई गुहार, साहिब मदद करो हमार
बिरमा स्थित शिवा ब्रिक फील्ड के मजदूरों ने भट्टा मालिक द्वारा मजदूरी दिलाए जाने का शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है वहीं उपजिलाधिकारी ने मजदूरों को भट्टा मालिक से फोन पर वार्ता कर उनकी मजदूरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

पुखरायां,अमन यात्रा। मंगलवार को बिरमा स्थित शिवा ब्रिक फील्ड के मजदूरों ने भट्टा मालिक द्वारा मजदूरी दिलाए जाने का शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है वहीं उपजिलाधिकारी ने मजदूरों को भट्टा मालिक से फोन पर वार्ता कर उनकी मजदूरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़े- सीएसजेएमयू के शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सीखे प्रोफेशनल ऐथिक्स के गुण
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत शिवा ब्रिक फील्ड में कार्यरत मजदूरों ने मंगलवार को पुखरायां तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अजय राय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लोग पिछले चार पांच महीनों से विरमा स्थित शिवा ब्रिक फील्ड में ईट पथाई का काम कर रहे हैं परन्तु भट्टा मालिक नूर अली के द्वारा उन्हें अभी तक उनकी मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया है जिस कारण वह लोग भुखमरी के कगार पर है करीब दो दर्जन मजदूरों ने उपजिलाधिकारी अजय राय से मिलकर उन्हें मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।इस बाबत उपजिलाधिकारी अजय राय ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है तथा उन्होंने भट्टा मालिक से फोन पर बातचीत कर मजदूरों को उनकी मजदूरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।



