कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उद्यमियों की सफलता को लगेंगे पंख: राजकीय फल संरक्षण केंद्र में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आगाज

मार्केटिंग और गुणवत्ता पर जोर: एगमार्क के महत्व को समझकर वैश्विक बाजार में पहचान बनाएंगे स्थानीय उद्यमी

कानपुर। जनपद के कबीर भवन स्थित राजकीय फल संरक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत 30 लाभार्थी उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ हुआ। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

सही उद्योग चयन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन पर जोर

उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि अखिलेश अवस्थी ने भावी उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी क्षमता और बाजार की मांग के अनुसार उपयुक्त उद्योग का चयन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के आयोजक कमलेश बाबू मिश्रा और जनपद रिसोर्स पर्सन शिवम त्रिपाठी ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में उद्यमियों को विपणन व्यवस्था (Marketing), बैंकिंग प्रक्रिया, खाद्य सुरक्षा, उत्पादन प्रबंधन और क्वालिटी कंट्रोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

एगमार्क से मिलेगी उत्पादों को नई पहचान

प्रशिक्षण के पहले दिन एगमार्क मार्केटिंग मैनेजर (भारत सरकार) अतुल द्विवेदी ने उद्यमियों को एगमार्क की भूमिका और उसकी विश्वसनीयता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एगमार्क का प्रयोग कर उद्यमी अपने उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकते हैं और उपभोक्ताओं का भरोसा जीतकर बाजार में अपनी धाक जमा सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य विमलेश मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, जितेंद्र मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उद्यमी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि गुणवत्ता और बेहतर मार्केटिंग के जरिए वे अपने सूक्ष्म उद्योगों को बड़े ब्रांड में तब्दील कर सकते हैं।

 

Related Articles

AD
Back to top button