कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आगामी मुहर्रम के पर्व को देखते हुए थाना प्रभारी ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

आगामी मुहर्रम के पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु बुधवार को थाना प्रभारी ने बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान उन्होंने दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के कागजात जांचे तथा उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। आगामी मुहर्रम के पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु बुधवार को थाना प्रभारी ने बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान उन्होंने दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के कागजात जांचे तथा उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही।

बुधवार को बरौर कस्बे में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने मुहर्रम को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूंछताछ कर उन्हें कड़ी हिदायत दी तथा दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोककर वाहन स्वामीयों से उनके कागजात जांचे।वहीं उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहन स्वामियों को भी कड़ी फटकार लगाई तथा अपने वाहनों को सड़क से दूर एक तरफ खड़े करने के लिए कहा ताकि चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

इस दौरान मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखें।अगर कोई व्यक्ति अशांति उत्पन्न करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हो सके।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर एस आई राजेश कुमार, एस आई अनिलेश कुमार सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button