कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपचार के दौरान महिला की हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत हांसेमऊ गांव के निकट बीते 28 मई को एक तेज रफ्तार वैन तथा ऑटो में हुई जोरदार भिडंत में गंभीर रूप से घायल बरौर थाना क्षेत्र के डुड़ियामऊ निवासी महिला की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Story Highlights
  • तेज रफ्तार वैन तथा ऑटो में हुई जोरदार भिडंत में गंभीर रूप से घायल हुई थी महिला
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत हांसेमऊ गांव के निकट बीते 28 मई को एक तेज रफ्तार वैन तथा ऑटो में हुई जोरदार भिडंत में गंभीर रूप से घायल बरौर थाना क्षेत्र के डुड़ियामऊ निवासी महिला की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताते चलें कि बीते 28 मई को कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के निकट एक तेज रप्तार वैन तथा ऑटो में हुई जोरदार भिडंत में ऑटो सवार बरौर थाना क्षेत्र के डुडियामऊ निवासी छोटेलाल पुत्र बदलू प्रसाद की मौके पर मृत्यु हो गई थी तथा उनकी पत्नी सरोज समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था तत्पश्चात हालत में सुधार होते ना देख डुडियामऊ निवासी सरोज तथा उसकी पुत्री को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर उनका उपचार जारी था।वहीं शनिवार की सुबह सरोज पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल की हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार ने डुडियामऊ गांव पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button