कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फिर से फेरबदल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु बुधवार देर शाम तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु बुधवार देर शाम तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

उन्हे तत्काल प्रभाव से नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है। मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बुधवार को एक बार पुनः अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाकर दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।

उपनिरीक्षक अतुल गौतम को चौकी प्रभारी तिश्ती थाना रसूलाबाद से हटाकर अमरौधा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी को तिश्ती चौकी का प्रभार सौंपा गया है।उन्हे तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button