कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उप जिलाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

आज भोगनीपुर के उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगभग पचास से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थिति दर्ज कराई।

Story Highlights
  • जनता की समस्याएं सुलझाना प्राथमिक लक्ष्य है : सर्वेश कुमार सिंह

पुखरायां। आज भोगनीपुर तहसील के उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगभग पचास से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थिति दर्ज कराई।

उप जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, रास्ता अवरुद्ध होने और जलभराव की समस्याओं से संबंधित थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। एक वृद्ध महिला ने अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी, जिसका तत्काल निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनके निस्तारण के लिए तत्पर रहें।

Related Articles

AD
Back to top button