जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उरई से जयपुर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, विधायक ने किया शुभारंभ

परिवहन निगम उरई डिपो से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। रविवार को बस डिपो परिसर में पूजा अर्चना के बाद माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

Story Highlights
  • परिवहन निगम की नई पहल, व्यापारियों और यात्रियों को मिलेगी राहत

उरई, जालौन। परिवहन निगम उरई डिपो से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। रविवार को बस डिपो परिसर में पूजा अर्चना के बाद माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस सेवा यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल आर्या ने बताया कि उरई से जयपुर के लिए चलने वाली यह बस प्रतिदिन दोपहर 2 बजे डिपो से रवाना होगी। वहीं जयपुर से सुबह 6 बजे उरई के लिए प्रस्थान करेगी। बस मार्ग में इटावा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, बालाजी धाम, दौसा, जयपुर और किशनगढ़ जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह नई सेवा बुंदेलखंड को राजस्थान से जोड़ने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का विकल्प देगी। क्षेत्रीय व्यापार को भी इससे गति मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर बुंदेलखंड) मनोज राजपूत, जिला महामंत्री रव्द्रिर हसनपुर, नगर अध्यक्ष आकाश गहोई, अमित समाधियां, विवेक कुशवाहा, अग्निवेश चतुर्वेदी, रामलखन के अलावा रोडवेज कर्मचारियों, अधिकािरयों में कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदीप गुप्ता, अनुपम तिवारी, रियाजुल हक, संजय सचान,अंकित पटेल, महेंद्र कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, अमर सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button