उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दबंग ने किशोर के साथ की मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में दबंग ने अपने पेड़ से अमरूद तोड़ने का झूठा आरोप लगा एक किशोर के साथ मारपीट की।परिजनों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है

पुखरायां।कानपुर देहात में दबंग ने अपने पेड़ से अमरूद तोड़ने का झूठा आरोप लगा एक किशोर के साथ मारपीट की।परिजनों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के रहने वाले अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना पुलिस को बताया कि बीते 13 दिसंबर को उसका 12 वर्षीय पुत्र अंश घर के पास स्थित आलू के खेत पर अमरूद लेकर गया था।साथ में बड़ा पुत्र शिवजी व भतीजा राघव भी था।दोपहर करीब 12 बजे गांव के रमेश चंद्र ने उसके पुत्र को अमरूद खाते हुए देखा तो अपने पेड़ से अमरूद तोड़ने का झूठा आरोप लगाकर उसके पुत्र अंश के साथ मारपीट कर दी।जब उसके पिता सुभाषचंद्र तिवारी ने इस बात का विरोध किया को उनके साथ गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button