उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

एक अक्टूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों के खुलने का समय

शासन से जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय एक अक्टूबर से सुबह 9 बजे से तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। अभी तक विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खोले जा रहे थे।

Story Highlights
  • अभिभावक जता रहे आपत्ति 

लखनऊ / कानपुर देहात। शासन से जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय एक अक्टूबर से सुबह 9 बजे से तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। अभी तक विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खोले जा रहे थे। पहले अक्टूबर माह में सर्दी की शुरुआत हो जाती थी जिसके चलते शासन ने एक अक्टूबर से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किए थे किन्तु अबकी बार ऐसा नहीं है अक्टूबर माह में भी जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी का आलम यह है कि स्कूली बच्चे घर आते-आते पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। इस कारण समय परिवर्तित किया जाना उचित नहीं है। बता दें पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 1 अप्रेल से 30 सितम्बर तक ग्रीष्मकाल में सभी सरकारी स्कूलों का समय 8 बजे से दो बजे तक रहता है।

वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक शीतकाल में स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रहता है। इस बार अक्टूबर माह में गर्मी पड़ रही है ऐसे में सभी स्कूलों का संचालन ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के अनुसार ही किया जाना चाहिए क्योंकि वर्तमान में दिन निकलने के साथ ही सूरज किरणें शरीर झुलसाने लगती हैं। इस बीच स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। स्कूलों में भी गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है कई स्कूलों में तो बिजली के कनेक्शन ही नहीं है जहां पर कनेक्शन भी है वहां स्कूल समय में लाइट नहीं आती है। गर्मी के कारण बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय कम करने की मांग उठने लगी है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि स्कूलों में संसाधनों का अभाव है।

Related Articles

AD
Back to top button