कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एडीएम फाइनेंस केशवनाथ गुप्ता ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,चार शिकायतों का किया गया निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस तथा क्षेत्राधिकारी ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 124 शिकायतों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस तथा क्षेत्राधिकारी ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 124 शिकायतों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर फरियादियों द्वारा राजस्व,पुलिस,विधुत तथा अन्य मामलों संबधी 124 मामले दर्ज कराए।सर्वाधिक मामले राजस्व संबंधी दर्ज किए गए। एडीएम फाइनेंस केशवनाथ गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने मिलजुलकर शिकायतों को सुना।प्राप्त शिकायतों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।

एडीएम फाइनेंस केशवनाथ गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर पहुंचकर कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर तहसीलदार प्रिया सिंह,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी मलासा चंद्रभूषण,एडीओ आईएसबी बलवीर प्रजापति,थाना प्रभारी बरौर कालीचरन कुशवाहा,थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह,ई ओ पुखरायां अजय कुमार समय अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button