कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एडीजी, डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के लिए आला अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

निरीक्षण के समय एडीजी महोदय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में आज उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के संकल्प के साथ आज अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, जिलाधिकारी  कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उच्चाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सुरक्षा घेरे, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता और प्रवेश-निकास द्वारों पर तैनात चेकिंग पॉइंट्स का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के समय एडीजी महोदय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने और अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश जारी किए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर श्री संजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना ही प्राथमिकता है।

 

Related Articles

AD
Back to top button